अमेरिका ने की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा, हिजबुल्लाह को नहीं किया शामिल

अमेरिका ने की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा, हिजबुल्लाह को नहीं किया शामिल

वाशिंगटन, 27 जून । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में ‘लेबनान की संप्रभु सरकार और इजरायल सरकार के बीच एक प्रारूप समझौते’ की घोषणा की है। इस समझौते से हालांकि दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल हिजबुल्लाह को बाहर रखा गया है।
श्री रुबियो ने अपने दल के राजनयिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस समझौते को ‘स्थाई शांति और सुरक्षा’ की दिशा में पहला कदम बताया।महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका में हुई इस बातचीत से हिजबुल्लाह को पूरी तरह बाहर रखा गया था। हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल है। अमेरिकी प्रशासन भले ही इस समझौते को कराने का श्रेय ले रहा है, लेकिन जमीन पर निर्णायक सैन्य भूमिका निभाने वाले संगठन हिजबुल्लाह की सहमति के बिना इसका व्यावहारिक क्रियान्वयन बेहद अनिश्चित है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button