फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे ने रचा इतिहास: नॉकआउट में पहुंचने वाला बना सबसे छोटा देश, अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे ने रचा इतिहास: नॉकआउट में पहुंचने वाला बना सबसे छोटा देश, अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर
केप वर्डे, 27 जून । केप वर्डे ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने पदार्पण के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सऊदी अरब के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच 0-0 से ड्रॉ खेलकर इस छोटे से द्वीपीय देश ने ग्रुप H में दूसरा स्थान सुरक्षित कर लिया है। महज 5 लाख की आबादी वाले केप वर्डे ने अपने तीनों ग्रुप मैच ड्रॉ खेलकर यह साबित कर दिया है कि फुटबॉल के मैदान पर संकल्प और मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
नॉकआउट राउंड में अर्जेंटीना से मुकाबला
ग्रुप स्टेज के चुनौतीपूर्ण मैचों में स्पेन और उरुग्वे जैसी बड़ी टीमों को टक्कर देने के बाद, केप वर्डे अब ‘राउंड ऑफ 32’ में पहुंच गया है। नॉकआउट चरण में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन मेसी की अर्जेंटीना टीम से होगा। यह मुकाबला 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे मियामी में खेला जाएगा। 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा के शानदार प्रदर्शन और पूरी टीम के अनुशासन ने इस छोटी सी टीम को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।
‘छोटे द्वीप, बड़े सपने’ की मिसाल
केप वर्डे की इस अप्रत्याशित सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टीम के कोच बुबिस्टा ने अपने खिलाड़ियों के दृढ़ विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ‘सपने देखने का अधिकार सभी को है और कुछ भी असंभव नहीं होता।’ टूर्नामेंट के नॉकआउट में बिना कोई मैच हारे पहुंचने वाली यह तीसरी अफ्रीकी टीम बन गई है। इस जादुई प्रदर्शन के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें इस ‘अंडरडॉग’ टीम पर टिकी हैं कि क्या वे नॉकआउट राउंड में भी अपना विजई अभियान जारी रख पाएंगे।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट