शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर नरमू पदाधिकारियों ने वेंडरों को पीटा

शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर नरमू पदाधिकारियों ने वेंडरों को पीटा

शाहजहांपुर, 08 जून उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के पदाधिकारियों ने आलम नगर स्टेशन पर लोको पायलट से कथित मारपीट के विरोध में प्रदर्शन कर कुछ वेंडरों को ट्रेन से उतार कर पीटा। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नरमू के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने सोमवार को बताया कि लोको पायलट राजेंद्र कुमार ट्रेन संख्या (15119) वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस पर लखनऊ से मुरादाबाद के लिए ड्यूटी कर रहे थे। आलमनगर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान शौचालय जाने के ट्रेन के कोच में चढ़ने का प्रयास करने पर डिब्बे में मौजूद अनाधिकृत वेंडरों से उनका विवाद हो गया। वेंडरों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जीआरपी लोको पायलट तथा एक वेंडर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। आलमनगर की घटना की जानकारी मिलने पर नरमू पदाधिकारियों ने रोजा जंक्शन सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों पर भी विरोध प्रदर्शन किया।

जीआरपी थाना प्रभारी रामाकर यादव ने सोमवार को बताया कि लोको पायलट से कथित मारपीट की घटना के विरोध में नरमू पदाधिकारी रोजा रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के रुकते ही नरमू के पदाधिकारियों ने दो व्यक्तियों को ट्रेन से उतारकर उनके साथ मार पीट की। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। इस दौरान ट्रेन को करीब 20 मिनट बाद आगे के लिए रवाना किया गया । उन्होंने बताया कि मारपीट का एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button