तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पीआरएलआईएस के कार्यो का निरीक्षण करेंगे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पीआरएलआईएस के कार्यो का निरीक्षण करेंगे

हैदराबाद, 05 जून । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी शुक्रवार को पालमुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (पीआरएलआईएस) के कई अहम हिस्सों का निरीक्षण करेंगे और शाम को जडचेरला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संयुक्त महबूबनगर जिले के दौरे का आज दूसरे दिन है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को नागरकुर्नूल जिले के कोल्लापुर मंडल में येल्लुरु पंप हाउस पहुंचेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पीआरएलआईएस पैकेज-3 के हेड रेगुलेटर, पैकेज-2 के तहत नर्लापुर जलाशय, पैकेज-1 के तहत डिलीवरी सिस्टर्न और एमजीकेएलआईएस लिफ्ट-1 पंप हाउस का निरीक्षण करेंगे। पूर्वाह्न 11:50 बजे, मुख्यमंत्री योजना के पैकेज-3 नहर के कामों के साथ-साथ येडुला जलाशय और उसके पंप हाउस में चल रहे कामों का हवाई निरीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद श्री रेड्डी दोपहर 12:30 बजे कुम्मेरा में योजना पैकेज-8 चरण -3 पंप हाउस का निरीक्षण करेंगे और पैकेज 9, 10 और 11 के तहत वट्टम जलाशय से संबंधित कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे महबूबनगर जिले के बूथपुर मंडल में कोथुर में योजना के पैकेज 14 और 15 के तहत करिवेना जलाशय के कामों का निरीक्षण करेंगे। उसी स्थान पर दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री की एक मीडिया कॉन्फ्रेंस भी तय की गई है।

मुख्यमंत्री शाम को 5:00 बजे जडचेरला मंडल के उड्डंदापुर में पैकेज 17 और 18 के तहत उड्डंदापुर जलाशय के कामों का निरीक्षण करेंगे। दिन का दौरा शाम 6:30 बजे जडचेरला में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री की भागीदारी के साथ समाप्त होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button