नोएडा की आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग

नोएडा की आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग

नोएडा, के सेक्टर-75 में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह घटना सेक्टर-75 में स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में सुबह आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि आग फ्लैट में एयर कंडीशन में हुए विस्फोट की वजह से लगी। आग के कारण पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने पर निवासी सीढ़ियों के रास्ते इमारत से बाहर निकले। पुलिस ने बताया कि पूरी इमारत खाली करा ली गई और आसपास के फ्लैटों में रहने वालों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button