तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो, 23 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करने वाले तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अब यह मामला वापस ले लिया है। तुषारा ने 2022 से अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने दलील दी थी कि एसएलसी ने फिटनेस परीक्षण में असफल रहने का हवाला देते हुए उन्हें एनओसी जारी करने से इनकार कर दिया था। उनके वकील ने जिला अदालत को बताया कि अब जबकि आईपीएल के अधिकतर मैच पूरे हो चुके हैं, इसलिए उनका मुवक्किल मुकदमा वापस लेना चाहता है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने एसएलसी से माफी भी मांगी। तुषारा को इस सत्र में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलना था।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button