हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेल मार्ग पर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी रेलगाड़ियां

हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेल मार्ग पर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी रेलगाड़ियां

राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ -गोगामेड़ी रेल खंड पर सभी यात्री, मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगीं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेलखंड पर रेलगाड़ियों के संचालन के लिए गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों की गति में इस वृद्धि के दौरान सभी स्थायी और अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य है, जिनमें वे अतिरिक्त प्रतिबंध भी शामिल हैं जो समय-समय पर ट्रैक, पुल, सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग के कारण लागू किए जा सकते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button