मुख्यमंत्री साय ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री साय ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , टंकराम वर्मा (प्रभारी मंत्री) और बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ दस हजार लोगों ने अबूझमाड़ (नारायणपुर/छत्तीसगढ़) पीस हॉफ मैराथन में शनिवार को हिस्सा लिया। अबूझमाड़ से बासिंग तक 21 किलोमीटर के इस मैराथन में प्रतिभागी बनने के लिए जिला प्रशासन ने बहुत से राज्यों के साथ विदेशी प्रोफेशनल धावकों को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मैराथन के लिए बनाए गए विशेष झंडी को लहराकर मैराथन की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे देश में मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सम्पूर्ण खात्मा हो जाएगा। नारायणपुर वह जिला है जहां सुरक्षाबल के जवान अपनी तैयारी को सजा मानते थे यहां रहकर शासकीय सेवा और सुरक्षा करना एक बड़ा खतरा माना जाता था, आज उसी नारायणपुर में दस हजार से अधिक लोग हॉफ मैराथन में हिस्सा लेने आए हैं, हम नक्सलवाद को खत्म करके शांति बहाली के काम में लगे हुए हैं। विजयी धावकों को अग्रिम बधाई । विजयी धावकों के लिए प्राइज की भी व्यवस्था है।
हॉफ मैराथन की शुरुआत पांच साल पहले तत्कालीन कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने की थी, तब जिले में आज के मुकाबले नक्सलियों के द्वारा की जाने वाली हिंसा की घटनाएं थीं। बस्तर संभाग के लोगों के दिल दिमाग में शांति और भरोसा देने का जतन करने में सरकारें सालों से लगी है। इन जतनों में एक जतन है अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन से पहले वर्तमान कलेक्टर नम्रता जैन ने सवा किलोमीटर की यात्रा दोपहिया से पूरी की थी,उसके बाद कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “मुख्यमंत्री बस सेवा” की यात्री बस में बैठकर चार किलोमीटर की यात्रा की थी।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट


