स्विट्जलैंड और कनाडा ने किया विश्वकप नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई

स्विट्जलैंड और कनाडा ने किया विश्वकप नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई

वैकूवर, स्विट्जरलैंड ने दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप ग्रुप बी मुकाबले में शीर्ष रहते हुए नॉटआउट चरण में जगह बना ली है। वहीं इस हार के बावजूद कनाडा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में प्रवेश किया। बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के इस मुकाबले में दोनों टीमों के आक्रामक खेल और कई मौके बनाये जाने के बावजूद 45 मिनट गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में स्विट्जरलैंड के रूबेने वर्गास ने 46वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 57वें मिनट में 20 वर्षीय जोहान मंजाम्बी ने गोल कर स्विट्रलैंड की बढ़त को दोगुना कर दिया। मंजाम्बी ने पूरे मैच में आक्रमण प्रदर्शन किया।

कनाडा ने वापसी का प्रयास किया और स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम मिनटों में कनाडा ने बराबरी का प्रयास किया, लेकिन स्विस रक्षा पंक्ति ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। आखिरकार स्विट्जरलैंड ने 2-1 की जीत दर्ज कर सात अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए नॉटआउट चरण में प्रवेश किया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button