रेवंत रेड्डी ने किशन रेड्डी को लिखा खत, हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण के प्रस्ताव को मंज़ूरी दिलालने मांगी मदद
रेवंत रेड्डी ने किशन रेड्डी को लिखा खत, हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण के प्रस्ताव को मंज़ूरी दिलालने मांगी मदद
हैदराबाद, 17 जून। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को एक खुला पत्र लिखकर भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ऋण को तुरंत जारी करने और हैदराबाद मेट्रो फेज-2 परियोजना के लिए केंद्र से जल्द मंज़ूरी दिलाने का आग्रह किया है।
श्री रेड्डी ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ जल्द बैठक करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मेट्रो फेज-2 में 122.9 किलोमीटर के सात गलियारे बनाने का प्रस्ताव है, जिसकी अनुमानित लागत 38,595 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र की सभी आपत्तियों का समाधान कर लिया है और पूरे नेटवर्क के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो फेज-1 का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है।
श्री रेड्डी ने कहा कि फेज-1 के अधिग्रहण में 15,000 करोड़ रुपये का ऋण देन शामिल है, जिसमें इक्विटी खरीद के लिए 1,461.47 करोड़ रुपये और कर्ज के पुनर्वित्त के लिए 13,538.53 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आईआरएफसी ने ज़रूरी जांच-पड़ताल पूरी कर ली है और ऋण को मंज़ूरी दे दी है, जबकि राज्य सरकार ने गारंटी देने, 84.32 करोड़ रुपये की अग्रिम शुल्क का भुगतान करने और एस्क्रो खाते में 1,461.47 करोड़ रुपये जमा करने सहित सभी शर्तों को पूरा कर लिया है। हालांकि, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद, 15 जून को देय ऋण की पहली किस्त जारी नहीं की गई।
मुख्यमंत्री ने श्री किशन रेड्डी से आग्रह किया कि वह ऋण जारी करवाने में मदद करें और केंद्र और राज्य के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम के रूप में मेट्रो फेज-2 के लिए मंज़ूरी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर मंज़ूरी में और देरी होती है, तो राज्य सरकार केंद्र से तत्काल प्रारंभिक मंज़ूरी मांगते हुए अपने संसाधनों और संस्थागत ऋणों का उपयोग करके परियोजना को पूरा करने के लिए तैयार है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट