यूट्यूब ने लॉन्च किया गिफ्ट फीचर, अब लाइव स्ट्रीम से होगी ज्यादा कमाई
यूट्यूब ने लॉन्च किया गिफ्ट फीचर, अब लाइव स्ट्रीम से होगी ज्यादा कमाई
मुंबई, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है ताकि उनका चैटिंग अनुभव और भी बेहतर बन सकें। ऐसे में अब कंपनी ने एक नया Green Dot फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। जिसकी मदद से यह जानना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा कि आपका कोई कॉन्टैक्ट इस समय ऑनलाइन है या नहीं। अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा आईफोन बेटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक रोलआउट किया जाएगा।
वहीं इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब कोई यूजर व्हाट्सऐप पर एक्टिव होगा तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे एक हरा डॉट दिखाई देगा। जैसे ही वह ऑफलाइन होगा यह डॉट अपने आप गायब हो जाएगा। इससे यूजर्स को किसी का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए बार-बार चैट ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अभी सिर्फ कांटैक्ट इन्फो स्क्रीन पर दिखेगा ग्रीन डॉट
अभी के लिए व्हाट्सऐप ने इस फीचर को कांटैक्ट इन्फो स्क्रीन तक सीमित रखा है। जिसका सीधा मतलब है कि आपको किसी चैट में जाकर यूजर के नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा तभी ग्रीन डॉट दिखाई देगा। वैसे अभी यह फीचर मुख्य चैट लिस्ट या चैट विंडो में नजर नहीं आता। जैसा की सभी को पता है कि व्हाट्सऐप आमतौर पर किसी भी नए फीचर को पहले सीमित संख्या में बीटा यूजर्स के बीच टेस्ट करता है। यदि टेस्टिंग सफल रहती है तो बाद में उसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है।
इससे पहले ग्रीन डॉट फीचर को एंड्रोइड बेटा वर्जन में भी देखा जा चुका है जबकि अब यह व्हाट्सऐप बेटा फॉर आईओएस वर्जन 26.26.10.72 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स तक पहुंच चुका है।
क्या आपकी प्राइवेसी पर पड़ेगा असर?
इस नए फीचर को लेकर अगर आपके भी मन में प्राइवेसी को लेकर सवाल आ रहे है तो राहत की बात यह है कि व्हाट्सऐप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन डॉट पूरी तरह आपकी मौजूदा प्राइवसी सेटिंग्स का पालन करेगा। यदि आपने अपना ऑनलाइन स्टेटस किसी व्यक्ति या सभी लोगों से छिपा रखा है तो उन्हें ग्रीन डॉट भी दिखाई नहीं देगा। जिसका सीधा मतलब है कि यह फीचर कोई नई जानकारी साझा नहीं करता बल्कि केवल मौजूदा ऑनलाइन स्टेटस को अधिक आसान और विजुअल तरीके से दिखाता है।
कब मिलेगा सभी यूजर्स को?
फिलहाल ग्रीन डॉट फीचर टेस्टिंग चरण में है। यदि कंपनी की टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले महीनों में इसे एंड्रोइड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म के सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। हालांकि व्हाट्सऐप ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में यूजर्स को फिलहाल इसके स्थिर अपडेट का इंतजार करना होगा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट