यूएई में हवाई यातायात सामान्य, एहतियाती प्रतिबंध हटाए गए

यूएई में हवाई यातायात सामान्य, एहतियाती प्रतिबंध हटाए गए

अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में हवाई यातायात अब पूरी तरह सामान्य हो गया है। देश की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि सुरक्षा कारणों से लागू सभी एहतियाती पाबंदियां हटा दी गई हैं और हवाई संचालन पहले की तरह बहाल कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार हालात का व्यापक आकलन करने के बाद यह फैसला लिया गया है। सुरक्षा और संचालन की स्थिति में सुधार को देखते हुए अब देश के हवाई क्षेत्र में सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

गौरतलब है कि फरवरी के अंत में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए हवाई यात्रा पर सीमित प्रतिबंध लगाए गए थे। यह हमले अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरानी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के जवाब में किए गए थे।

अब स्थिति में सुधार के बाद यूएई ने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के मद्देनजर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button