प्रोडक्टिविटी बढ़ानी है? आपके लिए ये हैं सबसे बेहतरीन एआई टूल्स और ऐप्स
प्रोडक्टिविटी बढ़ानी है? आपके लिए ये हैं सबसे बेहतरीन एआई टूल्स और ऐप्स
उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के मामले में हाल के वर्षों में एआई टूल्स ने खूब लोकप्रियता बटोरी है। इसकी दखल सभी क्षेत्रों में बढ़ रही है। दो हालिया रिपोर्टों, स्टेनफोर्ड 2026 एआई इंडेक्स और डेलाइट स्टेट ऑफ एआई इन एंटरप्राइज की मानें तो दुनिया का लगभग हर छठा व्यक्ति (16 प्रतिशत से अधिक) अब एआई का प्रयोग करने लगा है, वहीं 72 प्रतिशत संस्थानों में एआई अब व्यावसायिक कार्यों का हिस्सा बन चुका है। रूटीन कार्यों को स्वचालित करने से लेकर, तार्किक परिणाम देने में ये टूल उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिससे फोकस अब अपेक्षाकृत अधिक महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ बढ़ रहा है। यह ग्रोथ और इनोवेशन का नया प्लेटफार्म साबित हो रहा है।
प्रोडक्टिविटी के मामले में बेशुमार क्षमता होने से ये रोजमर्रा की जिंदगी को तेजी बदल रहे हैं। लगातार नए टूल्स और फीचर्स आ रहे हैं, जिससे एक स्वाभाविक सवाल बना रहता है कि हमारे लिए कौन सा टूल बेहतर होगा। इसका जवाब हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है। आप इसका प्रयोग वर्चुअल असिस्टेंट के तौर पर करना चाहते हैं या बड़े डेटा सेट का विश्लेषण करने और इनसाइट्स जनरेट करने के लिए या फिर ऐसे टूल की तलाश में हैं जो कंटेंट क्रिएशन में आपकी मदद करे, खास बात है कि इन सभी कामों के लिए अलग-अलग एआई प्रोडक्टिविटी टूल्स मौजूद हैं, जिसे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं।
अलग अलग प्रकार के प्रोडक्टिविटी टूल्स
चैटबॉट : नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के जरिये लोगों से बात करने, प्रश्नों का जवाब देने और जरूरी सहायता में उपयोगी हैं। ग्राहक सेवाओं में रूटीन इन्क्वायरी के लिए इनका सबसे अधिक प्रयोग होता है।
कंटेंट क्रिएशन टूल्स : इनका प्रयोग आर्टिकल लिखने, इंटरनेट मीडिया पोस्ट तैयार और अन्य तरह कंटेंट के लिए किया जा सकता है। कंटेंट की क्वालिटी में सुधार के लिए इनका प्रयोग किया जा सकता है।
ग्रामर चेकर्स : एआई पावर्ड ग्रामर चेकर्स टेक्स्ट में मौजूद व्याकरणीय त्रुटियों को सुधारने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इससे कंटेंट क्रिएशन को बेहतर बनाया जा सकता है।
ट्रांसक्रिप्शन टूल्स : मीटिंग के दौरान बातचीत को रियल टाइम में ट्रांसक्राइब करने जैसी खूबियों के चलते ये प्रभावी कॉम्युनिकेशन और रिकॉर्ड कीपिंग टूल हैं। इनका प्रयोग मीटिंग शेड्यूल करने और रिमाइंडर सेट करने के लिए भी किया जा सकता है।
ऑटोमेशन टूल्स : ये रूटीन कार्यों से राहत दिलाने में उपयोगी हैं, जैसे डेटा एंट्री, ईमेल रिस्पांस, रिपोर्ट जनरेट करने में इनका प्रयोग किया जाता है।
इमेज क्रिएशन टूल्स : इनकी मदद से एआई का प्रयोग कर आप इमेज जनेरेट कर सकते हैं। साथ ही लेआउट डिजाइन और ग्राफिक कंटेंट बनाने के लिए ये बेहद उपयोगी हैं।
पर्सनलाइल्ड लर्निंग टूल्स : एजुकेशन में ये टूल्स पर्सनलाइज्ड लर्निंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं। व्यक्ति विशेष सीखने की क्षमता और तरीके के आधार पर ये मदद कर सकते हैं।
क्यों उपयोगी हैं ये टूल्स
नेचुरल लैंग्वेज में आपके प्रश्नों को समझते और जवाब देते हैं।
रूटीन इन्क्वायरी को हैंडल करने और लोगों को जटिल प्रक्रिया के बारे में समझाते हैं।
24/7 उपलब्धता के चलते इनका प्रयोग कभी भी किया जा सकता है।
पुराने इंटरेक्शन से सीखकर अपनी प्रतिक्रिया में सुधार करते हैं।
कस्टमर डेटा के आधार पर पर्सनलाइज्ड प्रतिक्रिया देते हैं।
कैसे चुनें बेहतर टूल
इसका आसान उपाय है कि पहले अपनी जरूरतों को समझें और फिर टूल की क्षमताओं के बारे में जानें। टूल के रिव्यूज, रेटिंग और उसके फीचर्स के बारे में जानना आवश्यक है। ऐसे टूल्स को वरीयता दें जो आपको साइबर खतरों से भी सुरक्षित रखें। कुछ टूल्स का फ्री वर्जन भी उपलब्ध होता है, जिससे आप उसकी क्षमता और प्रयोग के तरीकों को समझ सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर सपोर्ट, रेगुलर अपडेट्स आदि के बारे में भी जानना आवश्यक है।
कुछ उपयोगी एआइ प्रोडक्टिविटी टूल्स…
चैटजीपीटी : आज के समय में यह सबसे लोकप्रिय एआई चैटबाट है। इसका उपयोग कंटेंट जनेरेट करने, प्रश्नों का जवाब पाने, नई आइडिया खोजने, दस्तावेजों का सारांश बनाने, कोड लिखने और भाषाओं का अनुवाद करने में किया जा सकता है। छात्र इससे अपनी पढ़ाई को आसान बना सकते हैं। प्रोफेशनल इससे रिपोर्ट ड्राफ्ट, ईमेल और मार्केटिंग कंटेंट आदि बनाने में कर सकते हैं।
मुख्य फीचर्स : कंटेंट राइटिंग व एडिटिंग, शोधकार्य, कोडिंग सपोर्ट, भाषा अनुवाद, व्याकरण सुधार आदि।
किनके लिए उपयोगी : छात्र, लेखक, शिक्षक, डेवलपर और प्रोफेशनल्स।
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट : माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्लीकेशन में इंटीग्रेट होने के कारण यह यूजर्स को वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट, आउटलुक और टीम्स एप में बेहतर ढंग से और सहजता से काम करने में मदद करता है। इसका प्रयोग आप प्रजेंटेशन बनाने, मीटिंग नोट्स, ईमेल ड्राफ्ट, स्प्रेडशीट्स का विश्लेषण करने के लिए कर सकते हैं।
मुख्य फीचर्स : डॉक्यूमेंट बनाने, एक्सेल शीट का विश्लेषण और विजुअलाइजेशन करने, एआई जनरेटेड पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, मीटिंग नोट्स आदि के लिए।
गूगल जेमिनी : एडवांस एआई क्षमताओं के साथ यह गूगल के व्यापक इकोसिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है। यह डाक्यूमेंट तैयार करने, जानकारियों से संदर्भ ढूंढ़ने, नए विचार, जटिल प्रश्नों के जवाब पाने में उपयोगी है। जीमेल, डॉक्स और अन्य गूगल वर्कस्पेस में जुड़े होने से इसका उपयोगिता अधिक है।
मुख्य फीचर्स : ईमेल ड्राफ्टिंग व एडिटिंग, इंटेलिजेंट रिसर्च असिस्टेंस, कोडिंग सपोर्ट, गूगल वर्कस्पेस इंटीग्रेशन आदि।
किनके लिए उपयोगी : छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और बिजनेस यूजर्स के लिए।
नोशन एआई : नोट्स तैयार करने के पारंपरिक तरीके के इतर यह इंटेलिजेंट नालेज मैनेजमेंट सिस्टम की तरह है। यह यूजर्स को नोट्स आर्गनाइज करने, बड़े डॉक्यूमेंट को समराइज करने, टास्क लिस्ट बनाने और मीटिंग नोट्स तैयार करने में मदद करता है।
मुख्य फीचर्स : एआई जनरेटेड समरी, टास्क और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मीटिंग डाक्यूमेंटेशन, कंटेंट जनेरेशन आदि।
किसके लिए उपयोगी : टीम, प्रोजेक्ट मैनेजर, छात्र और फ्रीलांसर आदि।
ग्रामरली : यह व्याकरण की त्रुटियों में सुधार से कहीं अधिक उपयोगी है। एआई पावर्ड सुझाव के चलते इससे स्पष्टता, टोन, शब्दावली, वाक्य संरचना में सुधार किया जा सकता है, जिससे लेखन बेहतर होता है। यह साहित्यिक चोरी को भी पकड़ सकता है।
मुख्य फीचर्स : ग्रामर और स्पेलिंग में सुधार, टोन की पहचान, लेखन में सुझाव, कॉपी किए कंटेंट को चिह्नित करने के लिए।
किनके लिए उपयोगी : लेखक, छात्र, पेशेवर और शोधकर्ता आदि।
कैनवा मैजिक स्टूडियो : प्रोफेशनल स्तर की ग्राफिकल कंटेंट बनाने के लिए यह सबसे उपयोगी टूल है। कैनवा का एआई फीचर आपको बिना किसी डिजाइन अनुभव के प्रजेंटेशन, इंटरनेट मीडिया पोस्ट, पोस्टर, लोगो, वीडियो बनाने की सुविधा देता है।
मुख्य फीचर्स : एआई पावर्ड इमेज जनरेशन, ऑटोमैटिक प्रजेंटेशन, इमेज एडिटिंग, टेक्स्ट टू डिजाइन सुविधा।
किसके लिए उपयोगी : कंटेंट क्रिएटर्स, एजुकेटर्स, मार्केटिंग प्रोफेशनल आदि।
पर्प्लेक्सिटी एआई : इसकी खूबी है कि यह तेजी से तथ्यात्मक और बेहतर ढंग से प्रश्नों का जवाब दे सकता है, जिसमें स्रोत की भी जानकारी होती है। वेब पर उपलब्ध जानकारियों को खंगालने और शोध कार्यों के लिए यह बहुत उपयोगी टूल है।
मुख्य फीचर : एआई पावर्ड सर्च, रिसर्च, फॉलोअप प्रश्न आदि।
किनके लिए उपयोगी : रिसर्चर, छात्र, पत्रकार और प्रोफेशनल्स।
एडोब फायरफ्लाइ : यह इमेज जनरेट करने, फोटो एडिट करने, विजुअल इफेक्ट्स और जनरेटिव एआई की मदद से डिजाइन को बेहतर बनाने में उपयोगी है। क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन टूल है।
मुख्य फीचर्स : एआई इमेज जनरेशन, टेक्स्ट इफेक्ट्स, फोटो एडिटिंग, क्रिएटिव एसेट बनाने।
किनके लिए उपयोगी : ग्राफिक डिजाइनर, फोटो ग्राफर और डिजिटल आर्टिस्ट आदि।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट