मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

मुंबई, देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज सोमवार, 6 जुलाई की सुबह भारत के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस टूटा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरावट के बाद 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 2780 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2550 रुपये तक महंगी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,175.02 प्रति औंस पर है।

प्रमुख वित्तीय संस्थान जेपी मॉर्गन का कहना है कि इस साल सोने की कीमतों में तेजी रहेगी लेकिन यह सीमित होगा। इसके पीछे यह कारण है कि मुख्य सेक्टरों में सोने की डिमांड उतनी मजबूत नहीं रहेगी, जितनी उसने उम्मीद की थी। तीसरे क्वार्टर में गोल्ड का भाव 4,300 डॉलर प्रति औंस और चौथे क्वार्टर में 4,500 डॉलर प्रति औंस रहने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में सोने का भाव: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोमवार, 6 जुलाई को को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नागपुर में सोने की कीमत: नागपुर में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,46, 720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,34,490 रुपये है।

चेन्नई में सोने की कीमत: चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button