पूर्वी श्रीलंका में नौका पलटने से छह छात्रों की मौत

पूर्वी श्रीलंका में नौका पलटने से छह छात्रों की मौत

कोलंबो, 23 नवंबर। पूर्वी श्रीलंका में मंगलवार को एक नौका के पलट जाने से कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई। नौसेना ने बताया कि छह छात्र डूब गए, जबकि अन्य 17 लोग किसी तरह तैर कर किन्निया के कुरुंजनकुलम गांव पुहंचे। छात्र स्कूल जा रहे थे। हादसे में जिन 17 लोगों की जान बच गई, उनमें से कम से कम तीन छात्र हैं। नौसेना ने बताया कि उसके ‘रैपिड एक्शन बोट स्क्वाड्रन’ (आरएबीएस), ‘स्पेशल बोट स्क्वाड्रन’ (एसबीएस), मरीन और गोताखोरों का प्रतिनिधित्व करने

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बसपा सरकार में किये गए कार्यों को रूप बदलकर पेश कर रहीं दूसरी पार्टियां : मायावती

वाले बचाव दल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है और उनकी तलाश जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नौका का इस्तेमाल देश के पूर्वी तट पर किन्निया और कुरुंजनकुलम के बीच लोग आने-जाने के लिए करते हैं। यहां नया पुल बनाया जा रहा है किंतु इसके निर्माण में विलंब हो रहा है। नौका हादसे के बाद गुस्साए गांव वालों ने सरकारी सचिवालय के पास प्रदर्शन किया। नौसेना ने बताया कि लापता लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

राकांपा नेता शशिकांत शिंदे के समर्थकों ने पार्टी के सतारा स्थित कार्यालय पर किया पथराव

Related Articles

Back to top button