नेपाल के राष्ट्रपति ने मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित अध्यादेश जारी किया

नेपाल के राष्ट्रपति ने मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित अध्यादेश जारी किया

काठमांडू, नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी धन शोधन निवारण (तीसरा संशोधन) अध्यादेश’ को जारी कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य के अनुसार यह अध्यादेश मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर जारी किया गया है।

सरकार ने राष्ट्रपति कार्यालय में कुल आठ अलग-अलग अध्यादेश भेजे हैं। सहकारी और सार्वजनिक खरीद से संबंधित अध्यादेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अन्य अध्यादेशों पर समीक्षा जारी है। गुरुवार को राष्ट्रपति ने संवैधानिक परिषद से संबंधित प्रस्तावित अध्यादेशों सहित कुछ अध्यादेशों पर कानूनी विशेषज्ञों के साथ चर्चा भी की थी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button