ताहा शाह की सादगी ने जीता तृप्ति भोईर का दिल, ‘पारो’ में कास्ट करने की बताई वजह
ताहा शाह की सादगी ने जीता तृप्ति भोईर का दिल, ‘पारो’ में कास्ट करने की बताई वजह
मुंबई, अभिनेत्री और फिल्ममेकर तृप्ति भोईर ने अपनी आगामी फिल्म ‘पारो’ में ताहा शाह बदुशा को कास्ट करने के पीछे की भावनात्मक वजह साझा की है। तृप्ति भोईर ने कहा कि ताहा की एक सादगीभरी बात ने उन्हें यकीन दिला दिया था कि इस किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता।
तृप्ति भोईर ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर पहली बातचीत के दौरान, करियर या फिल्म से मिलने वाले अवसरों की चर्चा करने के बजाय ताहा शाह ने कहा था, “मुझे लगता है कि इस फिल्म को स्वीकार करने से मेरी मां को ज्यादा खुशी मिलेगी।” तृप्ति के अनुसार, इस एक वाक्य ने ताहा के संस्कार, विनम्रता और परिवार के प्रति उनके सम्मान को उजागर कर दिया।उन्होंने कहा, “उनकी यह बात मेरे दिल को छू गई। तभी मैंने तय कर लिया कि ‘पारो’ के इस किरदार के लिए मुझे सिर्फ ताहा शाह ही चाहिए।”
तृप्ति का मानना है कि किसी कलाकार का वास्तविक व्यक्तित्व उसकी अदाकारी में भी झलकता है। उन्होंने कहा कि ताहा की ईमानदारी और फिल्म के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव इस बात का भरोसा दिलाता है कि वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे।
फिल्ममेकर ने कहा कि कई बार किसी अभिनेता का चयन केवल ऑडिशन या स्क्रीन टेस्ट से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और संवेदनशीलता से भी तय होता है।
ताहा शाह के साथ हुई यह बातचीत इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट