जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा: हैदराबाद में मनेगा भव्य जश्न

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा: हैदराबाद में मनेगा भव्य जश्न

हैदराबाद, मैन ऑफ द मासेस” के नाम से मशहूर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर कई वर्षों के बाद इस बार अपना जन्मदिन हैदराबाद में मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले कुछ सालों से लगातार शूटिंग और काम में व्यस्त रहने के कारण वे शहर से बाहर थे, लेकिन इस बार वे अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के बीच मौजूद रहेंगे। 20 मई को होने वाले इस सेलिब्रेशन के लिए हैदराबाद में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। अभिनेता के सफर में इस शहर का हमेशा से विशेष महत्व रहा है, इसलिए इस बार का जश्न प्रशंसकों के लिए एक इमोशनल पल होने वाला है।

प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए, निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘NTRxNeel’ से एक बड़ा अपडेट आने वाला है। खबरों के अनुसार, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली झलक (फर्स्ट लुक) रिलीज की जाएगी। यह कोलैबोरेशन वर्तमान समय के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है और उम्मीद है कि यह पहली झलक फिल्म के दमदार विजुअल और कहानी का एक पावरफुल इंट्रोडक्शन देगी। 19 मई की आधी रात से ही सोशल मीडिया पर धमाका होने की उम्मीद है।

जूनियर एनटीआर का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। देश भर के फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह मौका व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही खुशियों को एक साथ लेकर आ रहा है। एक तरफ जहां अभिनेता का हैदराबाद में मौजूद रहना चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर ‘NTRxNeel’ की पहली झलक को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है। 20 मई को सुपरस्टार पर प्यार लुटाने के लिए उनके चाहने वालों ने अभी से ही विभिन्न कार्यक्रमों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स की तैयारी शुरू कर दी है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button