यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 4.37 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 4.37 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली, वाहनों की मांग में पिछले साल सितंबर के बाद से जारी तेजी इस साल अप्रैल में भी बरकरार रही और घरेलू बाजार में यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों की रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की गई।
वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहनों की बिक्री, जिनमें कार, उपयोगी वाहन और वैन शामिल होते हैं, अप्रैल में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4,37,312 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल अप्रैल में देश में 3,48,847 यात्री वाहन बिके थे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button