एपल ने बढ़ाई मैकबुक-आईपैड की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, बैक टु स्कूल सेल में बड़ा डिस्काउंट

एपल ने बढ़ाई मैकबुक-आईपैड की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, बैक टु स्कूल सेल में बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली, 17 जुलाई । एपल ने हाल ही में भारत में अपने कई फेमस डिवाइसेस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इनमें मैकबुक एयर एम5, मैकबुक प्रो एम5, एम5 प्रो, एम5 मैक्स, आईपैड (2024), आईपैड एयर और आईपैड प्रो शामिल हैं। बढ़ी हुई कीमतों के बीच कंपनी ने छात्रों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को राहत देते हुए अपनी सालाना बैक टु स्कूल सेल शुरू कर दी है। यह सेल भारत में लाइव हो चुकी है और 27 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान योग्य ग्राहक एजुकेशन डिस्काउंट के साथ मैकबुक और आईपैड खरीदने के अलावा एयरपोड्स 4, एपल पेंसिल प्रो या एयरटैग्स जैसी एक्सेसरीज भी मुफ्त या बेहद कम कीमत पर हासिल कर सकते हैं।

मैकबुक खरीदने पर मिलेंगे एयरपोड्स और एयरटैग्स
बता दें कि स्टूडेंट्स मैकबुक एयर एम5 (2026) को 1,37,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ग्राहक एयरपोड्स 4 या चार एयरटैग्स का पैक मुफ्त में चुन सकते हैं। अगर वे चाहें तो 5,000 रुपये अतिरिक्त देकर एयरपोड्स 4 विद एएनसी या 13,000 रुपये देकर एयरपोड्स प्रो 3 भी ले सकते हैं। वहीं मैकबुक प्रो एम5 की शुरुआती कीमत 2,27,900 रुपये रखी गई है। इसके अलावा एम5 प्रो मॉडल 2,81,900 रुपये और एम5 मैक्स वेरिएंट 4,62,900 रुपये में उपलब्ध है। इन सभी मॉडल्स के साथ भी फ्री एयरपोड्स 4 या एयरटैग्स का विकल्प दिया जा रहा है।

आईपैड और मैकबुक नियो पर भी शानदार बचत
इसके साथ ही अगर आप नया आईपैड एयर (एम4) खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 83,900 रुपये है जबकि आईपैड प्रो (2025) एजुकेशन डिस्काउंट के साथ 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिवाइसेस पर एपल पेंसिल प्रो मुफ्त मिल रही है। इसके अलावा अतिरिक्त भुगतान करके एयरपोड्स या एयरटैग्स लेने का विकल्प भी मौजूद है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक नियो पर भी 10,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका 256जीबी मॉडल 69,900 रुपये और 512जीबी वेरिएंट 79,900 रुपये में उपलब्ध है।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?
जानकारी के लिए बता दें कि एपल का यह ऑफर केवल कॉलेज स्टूडेंट्स, शिक्षकों और योग्य अभिभावकों के लिए है। हालांकि कंपनी पूरे साल एजुकेशन प्राइसिंग देती है लेकिन बैक टु स्कूल सेल के दौरान मिलने वाले फ्री गिफ्ट्स और अतिरिक्त ऑफर्स इसे और आकर्षक बना देते हैं। अगर आप आने वाले नए सेशन के लिए मैकबुक या आईपैड खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सेल बेहतर डील साबित हो सकती है। खासकर बढ़ी हुई कीमतों के बीच यह ऑफर अच्छी बचत का मौका देता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button