ईरानी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित : सेना..
ईरानी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित : सेना..

तेहरान, 19 जून । ईरान के मध्य इस्फहान प्रांत में एक एफ-14 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसके पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईआरएनए के हवाले से बताया कि, इस्फहान प्रांत में ईरान की सेना के प्रवक्ता के अनुसार, लड़ाकू विमान अपने मिशन पर था, जब उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण दुर्घटना हुई।
बयान के अनुसार, पायलट और को-पायलट को बाहर निकाल लिया गया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि, दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
दीदारे हिन्द की रिपोर्ट