सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

पटना में सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

पटना, 05 फरवरी। पटना-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दो ट्रकों सहित तीन वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार को हुआ, जब एक एसयूवी को बचाने के प्रयास में एक ट्रक दूसरे से आमने-सामने टकरा गया। एसयूवी भी दो ट्रकों में से एक के पिछले हिस्से से टकराकर पलट गई।

ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और बोलेरो आरा की ओर जा रहा था। हादसा शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे सिकंदरपुर गांव के पास कालीघाट में हुआ।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पर्यटन स्थलों के स्टेशनों का रेलवे कर रहा पुनर्विकास : अश्विनी वैष्णव

मृतक की पहचान एक ट्रक के चालक दीपक कुमार (25) के रूप में हुई है। इस हादसे में मिथिलेश कुमार नाम के ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, एसयूवी में सवार पांच लोग भी घायल हो गए और उन्हें बिहटा और आरा के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इस मामले के जांच अधिकारी आरएस यादव ने कहा, हमने एसयूवी और एक ट्रक के चालकों के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, दोनों फरार हैं। पटना-आरा एनएच 30 रात में कई हादसों के साथ मौत का जाल बनता जा रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बुनियादी ढांचा विकास पर बजट में दिये गये जोर से बढ़ेगी सीमेंट की मांग

Related Articles

Back to top button