यूक्रेन से करीब 22,000 लोग सुरक्षित रूस पहुंचाए गए..

यूक्रेन से करीब 22,000 लोग सुरक्षित रूस पहुंचाए गए..

मॉस्को, 16 जून। यूक्रेन व इसके डोनेत्स्क और लुहान्स्क के कई खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में करीब 22,000 लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया है। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के कर्नल जनरल व यूक्रेन में मानवीय प्रतिक्रिया के लिए रूसी संघ के अंतर-विभागीय समन्वय मुख्यालय का नेतृत्व करने वाले मिखाइल मिज़िंत्सेव ने इसकी जानकारी दी है। कर्नल जनरल ने एक ब्रीफिंग में कहा, ”पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी अधिकारियों की मदद के बिना 2,351 बच्चों सहित 21,999 लोगों को यूक्रेन और डोनबास के खतरनाक क्षेत्रों से रूस ले जाया गया।” उन्होंने कहा, यूक्रेन में जब से रूसी सैन्य अभियान की शुरुआत हुई है तब से लगभग 290,000 बच्चों सहित 18 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया है। यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत 24 फरवरी को हुई।

दीदारे हिन्द की रपोट

Related Articles

Back to top button