भट्टा मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए सामग्री बांटी

भट्टा मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए सामग्री बांटी

फर्रुखाबाद, 05 फरवरी। कायमगंज क्षेत्र में भट्टा मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए शनिवार को शिक्षण सामिग्री वितरित की गई। गरीबों बेसहारों को सहारा देकर शिक्षा प्राप्त मंत्र के द्वारा स्वाबलंबी बनाने का सपना यदि वास्तव में साकार होता है।

तो गरीबी उन्मूलन में सबसे अधिक सहायक और कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि शिक्षा ही वह ज्योति है। जिसके प्रकाश से मनुष्य का जीवन सार्थक और समृद्ध तथा समाज उपयोगी बनता है। इसी सोच को धरातल पर लाने के लिए आज मां सरस्वती के पावन दिवस, बसंत पंचमी वाले दिन साहसी बालिका संस्था कायमगंज की सामाजिक उत्थान करने की सोच रखने वाले सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने भट्टों पर काम करने वाले अशिक्षा के अंधकार में भटक रहे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ कामगार पंजीकृत

श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए। उन्हें जागरूक किया। साहसी बालिका संस्था की पदाधिकारी शिल्की मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, निकिता, अंजू, दिव्या आदि ने इन बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में चौपतिया, किताबें, कॉपियां, रबड़, पेंसिल आदि सामग्री के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए मास्क उपलब्ध कराए।

संस्था की मेधावी युवतियों ने बच्चों के श्रमिक-अभिभावकों को बताया कि यदि वे अपने नौनिहालों को अच्छी तरह शिक्षित बना दें। तो वह दिन दूर नहीं जब उनके भी जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार आ सकता है। जिससे वे स्वयं के कार्य द्वारा घर मकान ही नहीं एक अच्छा जीवन जी सकते हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भाजपा पर अलीगढ़ का ताला लगेगा- अखिलेश

Related Articles

Back to top button