क्रिप्टो करंसी व्यापार पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग
क्रिप्टो करंसी व्यापार पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग

नई दिल्ली, 08 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में क्रिप्टो करंसी के लेन देन पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग की। श्री मोदी ने सदन में शून्य काल के दौरान यह मामला उठाया और कहा कि क्रिप्टो करंसी व्यापार लाॅटरी, जुआ आदि की तरह है जो मेहनत और प्रतिभा पर नहीं बल्कि मौके पर निर्भर है। लाॅटरी आदि पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है इसलिए क्रिप्टो करंसी व्यापार को भी इसी श्रेणी में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक में सरकार को इस आशय का प्रस्ताव रखना चाहिए।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.70 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद