टोल प्लाजा के पास रहने वालों की लगी लॉटरी! एनएचएआई ने दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास

टोल प्लाजा के पास रहने वालों की लगी लॉटरी! एनएचएआई ने दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास

नई दिल्ली, 21 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए एक शानदार डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना मासिक लोकल पास डिजिटल रूप से बनवा सकते हैं।

पहले स्थानीय निवासियों को पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर काटने पड़ते थे और दस्तावेजों की फिजिकल कॉपियां देनी होती थीं। अब इस ऐप को ‘डिजिलॉकर’ और ‘वाहन’ पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे जीआईएस आधारित तकनीक और ऑनलाइन दस्तावेजों के जरिए यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है, जिसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके अलावा, यात्रियों की सहायता के लिए ऐप में ‘मार्ग मित्र’ नामक एआई-चैटबॉट भी जोड़ा गया है, जो 22 भारतीय भाषाओं में फास्टैग और यात्रा से जुड़ी मदद प्रदान करता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button