अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई,। अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें अभिनेत्री साहिबा बाली के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, साहिबा ने इन अफवाहों पर अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की।

साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हर बात पर यकीन मत करो, भाग 2। उनके इस मजाकिया पोस्ट को डेटिंग की अफवाहों का जवाब माना जा रहा है। अभिनेत्री ने बिना किसी औपचारिक बयान के हल्के-फुल्के अंदाज में इन खबरों को खारिज करने का संकेत दिया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

साहिबा बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘लैला मजनू’ से की थी। इसके बाद वह ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘तनाव’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी परियोजनाओं में नजर आ चुकी हैं। अभिनय से पहले उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बिजनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह जोमैटो के ‘फीडिंग इंडिया’ अभियान में मार्केटिंग एसोसिएट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button