आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं

मुंबई, राखी सावंत ने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान की कथित तीसरी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी ने आमिर की शादियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर उनकी पत्नियां क्यों नहीं टिकतीं।

राखी सावंत ने हंसते हुए खुद को आमिर की चौथी दुल्हन बनने के लिए भी तैयार बता दिया। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जल्द शादी करने वाले हैं।

इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार
मुंबई में स्पॉट हुई राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत करते हुए कहा कि ये आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती यार। आमिर सर, सारे रिकॉर्ड तो आपने ही तोड़ दिए। कितनी शादियां करेंगे, कितने तलाक लेंगे और कितने बच्चे होंगे? वैसे देश की आबादी बढ़ानी चाहिए, बढ़ाइए। लेकिन बताइए, ये आखिरी शादी है या चौथी भी होगी? अगर चौथी होगी तो मैं तैयार हूं।

यूजर्स ने भी दिए मजेदार रिएक्शन
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस खबर पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिसने इंटरनेट यूजर्स का खूब मनोरंजन किया। राखी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि राखी, आपकी भी तो कई शादियां हो चुकी हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि सही रोस्ट किया। कुछ लोगों ने राखी की हाजिरजवाबी की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बताया।

आमिर खान की शादी और तलाक
आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ, लेकिन 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अब आमिर खान का नाम गौरी स्प्रैट के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, उनकी शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button