ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर विश्वकप से किया बाहर

ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर विश्वकप से किया बाहर

फिलाडेल्फिया। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने स्टार स्ट्राइकर मैथियस कुन्हा के दो गोलों की बदौलत ग्रुप सी के अपने दूसरे मुकाबले में हैती को 3-0 से हराकर फीफा विश्वकप से बाहर कर दिया।

मैथियस कुन्हा ने इगोर थियागो की जगह शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह बनाकर खेल की शुरुआत की और ब्राजील को बढ़त दिलाई। कुछ ही मिनटों बाद, उन्होंने एक और शानदार गोल करके ब्राजील की बढ़त को दोगुना कर दिया। विनीसियस जूनियर ने गोलकीपर के साथ वन-ऑन-वन स्थिति में बेहतरीन फिनिशिंग के साथ तीसरा गोल दाग दिया।

दूसरे हाफ में हैती के खिलाड़ियों ने तेजी दिखाई, लेकिन वे गोल करने में विफल रहे। हैती विश्वकप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button