विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
धर्मशाला, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी के बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। PBKS के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं, विराट कोहली ने इस मुकाबले में भी 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इससे पहले जब विराट कोहली ने मुकाबले में अपना 16वां रन पूरा किया, तो एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 16 रन बनाने के साथ विराट कोहली ने आईपीएल 2026 का 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले ही टॉप पर विराजमान हैं, लेकिन अब एक बड़ा कारनामा करने के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फॉफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है।
35 की उम्र के बाद भी विराट का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL 2026 में लगातार शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही उन्होंने 500 रन पूरे किए, वैसे ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली अब आईपीएल इतिहास में 35 साल या उससे ज्यादा उम्र में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और फॉफ डु प्लेसिस ने दो-दो बार ऐसा किया था।
पिछले कुछ सीजन से कोहली जिस निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं, उसने साबित कर दिया है कि फिटनेस और भूख अभी भी पहले जैसी ही बरकरार है। 2024 सीजन में उन्होंने 741 रन बनाए थे, जबकि 2025 में उनके बल्ले से 657 रन निकले थे। अब IPL 2026 में भी वह शानदार लय में हैं। कोहली ने 13 मैचों की 13 पारियों में 54.2 की औसत से 542 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 2 शतक देखने को मिले हैं।
एलेक्स हेल्स के रिकॉर्ड की बराबरी
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि साझेदारी के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने देवदत्त पाडिक्कल और वेंकटेश अय्यर में एलेक्स हेल्स की बराबरी पर पहुंच गए।
अब विराट और एलेक्स हेल्स दोनों के नाम टी20 क्रिकेट में 210-210 बार 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी दर्ज हो चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि कोहली सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भी कितने अहम खिलाड़ी हैं।
आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही विराट कोहली के नाम दर्ज है। पंजाब के खिलाफ पारी के बाद उन्होंने यह कारनामा 9वीं बार कर दिखाया। इस मामले में दूसरे नंबर पर केएल राहुल और डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 7-7 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने 5 बार यह उपलब्धि हासिल की।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट