दुनिया पर हंता वायरस का नया खतरा: क्रूज शिप खाली कराया गया, दो और यात्री हुए संक्रमित -डब्लूएचओ ने बचाव के लिए जारी की कड़ी चेतावनी…

दुनिया पर हंता वायरस का नया खतरा: क्रूज शिप खाली कराया गया, दो और यात्री हुए संक्रमित -डब्लूएचओ ने बचाव के लिए जारी की कड़ी चेतावनी…

द हेग, 12 मई कैनरी आइलैंड्स में लंगर डाले क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ पर हंता वायरस के संक्रमण ने वैश्विक हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिकों में इस खतरनाक वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पूरे जहाज को खाली कराकर यात्रियों को मिलिट्री विमानों से उनके देशों में वापस भेजा जा रहा है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने बताया कि संक्रमित महिला की हालत गंभीर है और उसे विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। स्पेन के टेनेरिफ तट पर बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जनता से न घबराने की अपील करते हुए कहा है कि यह कोविड-19 जैसा संक्रामक नहीं है। हंता वायरस आमतौर पर चूहों के मल या उनके संपर्क में आने से फैलता है और इंसानों के बीच इसका प्रसार सीमित है। हालांकि, जहाज पर पाए गए ‘एंडीज वायरस’ स्ट्रेन ने चिंता बढ़ाई है क्योंकि यह दुर्लभ मामलों में इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। डब्लूएचओ ने प्रभावित यात्रियों के संपर्क में आए सभी देशों को कड़ी नजर रखने और संदिग्धों को तुरंत क्वारंटाइन करने की सलाह दी है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button