असम में लापता निर्वाचन अधिकारी का निर्वस्त्र, क्षत-विक्षत शव मिला

असम में लापता निर्वाचन अधिकारी का निर्वस्त्र, क्षत-विक्षत शव मिला

दीफू असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दूरदराज के पहाड़ी इलाके में एक लापता निर्वाचन अधिकारी का निर्वस्त्र और क्षत विक्षत शव मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रोंगवोंगवेई इलाके में स्थानीय लोगों ने शनिवार को कॉर्नेलियस किंडू का शव देखा और प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के अनुसार, 19 सरपो कथार एलपी स्कूल मतदान केंद्र पर तैनात तृतीय अधिकारी किंडू नौ अप्रैल से लापता थे। वह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी रहने के दौरान अस्वस्थ महसूस होने की बात कहकर वहां से चले गए थे।

किंडू जब दीफू स्थित अपने घर नहीं पहुंचे तब प्राधिकारियों ने तलाश अभियान शुरू किया था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था। पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाके में उनका पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button