डॉ. देव के लिए जो प्यार और हौंसला मुझे मिला है, वह बेहद विनम्र करने वाला है: इक़बाल खान

डॉ. देव के लिए जो प्यार और हौंसला मुझे मिला है, वह बेहद विनम्र करने वाला है: इक़बाल खान

मुंबई, अभिनेता इक़बाल खान का कहना है कि सोनी सब के शो यादें में उनके किरदार डॉ. देव के लिए उन्हें जो प्यार और हौंसला मिला है, वह बेहद विनम्र करने वाला है। सोनी सब का शो यादें क्लिनिकल डिटेल्स से ज़्यादा इंसानी जज़्बातों को अहमियत देता है। मशहूर इटैलियन सीरीज़ ‘डीओसी (डॉक)– नेल्ले तुए मानी’ से प्रेरित यह शो अस्पताल की तेज़-तर्रार ज़िंदगी को बेहद निजी कहानियों को यादों, मोहब्बत और खुद को फिर से खोजने की जद्दोजहद के साथ जोड़ता है।
कहानी के केंद्र में हैं डॉ. देव मेहता, जिन्हें इक़बाल खान ने गहराई और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। एक तेज़-तर्रार, इंस्टिंक्ट पर काम करने वाले डॉक्टर से लेकर याददाश्त खो चुके इंसान तक का उनका सफर बेहद असरदार और दिल को छू लेने वाला है। इक़बाल खान का बारीक अभिनय पहचान की नाज़ुकता और ज़िंदगी को फिर से बनाने की हिम्मत को बखूबी दर्शाता है। उनके सामने गुलकी जोशी हैं, जो सृष्टि अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। सृष्टि अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटिव हेड और देव की पुरानी साथी है। उनका भावनात्मक संघर्ष कहानी को और गहराई देता है। दोनों की केमिस्ट्री शो की रीढ़ है, जो यादें को सिर्फ एक ड्रामा नहीं, बल्कि दूसरे मौकों की दिल से जुड़ी खोज बना देती है।
कहानी में और रंग भरती हैं सृष्टि सिंह, जो डॉ. वाणी गुप्ता का किरदार निभा रही हैं। उनकी शांत लेकिन गहरी मौजूदगी और भावनात्मक दुविधाएँ यह दिखाती हैं कि जब यादें मिट जाती हैं तो भी एहसास ज़िंदा रहते हैं।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, इक़बाल खान ने कहा, “डॉ. देव के लिए जो प्यार और हौंसला मुझे मिला है, वह बेहद विनम्र करने वाला है। दर्शक सिर्फ उनकी कहानी ही नहीं देख रहे, बल्कि उसे महसूस कर रहे हैं और यही एक अभिनेता होने का सबसे बड़ा इनाम है। यह देखना प्रेरणादायक है कि लोग इस किरदार की नाज़ुकता और इंसानियत को अपना रहे हैं और उनका समर्थन मुझे हर दिन आगे बढ़ने की ताकत देता है।”
शो यादें, सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button