नेपाल-भारत सीमा पर दसगजा में बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू

नेपाल-भारत सीमा पर दसगजा में बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू

काठमांडू, नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद सशस्त्र पुलिस बल ने भारत के सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर नेपाल-भारत के दसगजा सीमा क्षेत्र (नो मेंस लैंड) में अवैध रूप से बने संरचना, अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानें, खुले शराब के ठेके और झोपड़ियों को हटाने का अभियान शुरू किया है।

इसकी शुरुआत सीमावर्ती पर्सा जिले के बिन्दबासिनी, प्रसौनीभाठ्ठा, अमरपट्टी स्थित सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस सीमा सुरक्षा की टीम, पुलिस चौकी अमरपट्टी की टीम तथा भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ‘सी’ कंपनी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने दसगजा क्षेत्र पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों पर बुलडोज़र चलाया। इस दौरान नेपाल की ओर स्थित दर्जनों झोपड़ियां, खुले शराब के ठेके और शराब की भट्टी तथा भारत की ओर अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ियां हटाई गईं।

सशस्त्र पुलिस बल 13 गण मुख्यालय पर्सा के सूचना अधिकारी मोहन राज निरौला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और शराब की अवैध बिक्री से सुरक्षा और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही थीं। इन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों के सुरक्षा निकायों के समन्वय में यह कार्रवाई की गई है। सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार की संयुक्त निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button