राज्य में गन्ना विस्तार को गन्ना उद्योग विभाग ने दिया एनएफसीएसएफ को डीपीआर बनाने का निर्देश

राज्य में गन्ना विस्तार को गन्ना उद्योग विभाग ने दिया एनएफसीएसएफ को डीपीआर बनाने का निर्देश

पटना, 19 अप्रैल राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार करने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसी एसएफ) नई दिल्ली को दिया है।

राज्य सरकार ने सात निश्चय -3 के तहत बिहार के बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करने का आदेश दिया है। इसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने एनएफसीएसएफ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चयनित जिलों में गन्ना विस्तार करने की तैयारी की है, जिससे चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सकें।

गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने एनएफसीएसएफ के प्रबंध निदेशक के पास पत्र भेज कर गन्ना विस्तार करने के लिए डीपीआर तैयार करने का आग्रह किया है।

प्रथम चरण में सासामुसा, वारसलीगंज, वनमंखी, मढौरा, मोतीपुर, समस्तीपुर में चीनी मिलों की स्थापना होने की संभावना है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने इन जिलों में शीघ्र गन्ना विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दिया है, जिससे इन जगहों में गन्ना का उत्पादन शुरू हो सके।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button