पुलिस ने मेरी कार रोककर मुझ पर पिस्तौल तानी: दुष्यंत चौटाला

पुलिस ने मेरी कार रोककर मुझ पर पिस्तौल तानी: दुष्यंत चौटाला

हिसार, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह यहां जिला पुलिस प्रमुख से मिलने जा रहे थे, तब एक पुलिस वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया, उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की गई और उन पर पिस्तौल तान दी गई।

चौटाला ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को यहां गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में एक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में जजपा से जुड़े छह लोगों की अनुचित गिरफ्तारी के मामले में हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन से मिलने जा रहे थे।

चौटाला शुक्रवार को जजपा की छात्र इकाई ‘इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन’ (इनसो) के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर हिसार पहुंचे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह एसपी से मिलने लघु सचिवालय जा रहे थे, तब अपराध अन्वेषण एजेंसी (सीआईए) के सदस्यों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और पिस्तौल तान दी।

चौटाल ने कहा कि उन्होंने एसपी से मुलाकात कर घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button