बजाज के सभी मॉडल्स पर भारी पड़ चेतक ईवी स्कूटर
बजाज के सभी मॉडल्स पर भारी पड़ चेतक ईवी स्कूटर

नई दिल्ली, 04 फरवरी। दो पहिया वाहन निर्माता स्वदेशी कंपनी बजाज के पोर्टफोलियो में फिलहाल सिर्फ चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है, लेकिन यह बिक्री में कंपनी के अन्य सभी मॉडल्स पर भारी पड़ रहा है। बीते महीने दिसंबर 2025 में चेतक ईवी की 20,340 यूनिट्स बिकीं, जो पिछली साल के मुकाबले केवल 680 यूनिट कम है, यानी 3.24 प्रतिशत की मामूली गिरावट। वहीं, प्लेटिना की बिक्री 17,881 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की 25,584 यूनिट्स से काफी कम है। सीटी, फ्रीडम और अन्य पेट्रोल/ सीएनजी मॉडल्स भी चेतक ईवी के मुकाबले पीछे रह गए। केवल पल्सर ही चेतक से आगे रहा। बजाज इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नया चेतक ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में स्कूटर का डिजाइन मौजूदा जनरेशन से अलग दिखाई दिया। इसमें एलईडी हेडलाइट्स के साथ चेतक की लेटरिंग, इंडिकेटर्स हैंडलबार पर शिफ्ट, और कैमॉफ्लाज्ड साइड पैनल शामिल हैं।
पिछला हिस्सा नया है, लेकिन परिचित सिल्हूट बरकरार है। इसमें सिंगल टेल-लाइट यूनिट, नया नंबर प्लेट होल्डर और रियर टायर हगर देखा गया। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक और नया स्विचगियर शामिल है। मुख्य बदलाव में हब-माउंटेड मोटर है, जो डायरेक्ट-ड्राइव पावर व्हील हब में देती है, जबकि मौजूदा मॉडल में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर है। बैटरी सेटअप 3 केडब्यूएच या 3.5 केडब्यूएच होने की उम्मीद है, जिससे स्कूटर की रेंज क्रमशः 127किमी और 153 किमी तक हो सकती है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

