अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी…

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी…

मतदाताओं को धन बांटने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के बीच ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है।

चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के कार्यालय पर हुई गोलीबारी की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। सत्तारूढ़ सहयोगी दल भाजपा और शिवसेना इस चुनाव में आमने-सामने हैं।
 ⁠
भाजपा के एक पदाधिकारी और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिवसेना ने 200 से अधिक ऐसी महिलाओं को एक बारात घर में ठहराया है जो स्थानीय नहीं हैं और संभवत: फर्जी मतदान कराने के लिए ऐसा किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उल्हासनगर मंडल) सचिन गोरे ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारात घर के अंदर अंबरनाथ से बाहर की 208 महिलाएं पाई गई हैं। पुलिस और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता धन बांटने में शामिल हैं। वहीं, शिवसेना ने ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि, पुलिस से कथित घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि अधिकतर पुलिसकर्मी चुनावी बंदोबस्त की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button