मायावती से मिलने उनके घर पहुंची प्रियंका

मायावती से मिलने उनके घर पहुंची प्रियंका

नई दिल्ली, 14 नवंबर। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुश्री मायावती से यहां उनके आवास पर गयी श्रीमती वाड्रा ने कुछ देर तक बसपा प्रमुख से बातचीत की। इससे पहले ट्वीट कर उन्होंने सुश्री मायावती की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया था। इस दौरान सुश्री मायावती के आवास पर बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र भी मौजूद थे। सुश्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को यहां हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गुरु नानक देव की जयंती पर 8,000 से अधिक सिख श्रद्धालु पाकिस्तान आएंगे : मंत्री

Related Articles

Back to top button