संविधान बचाने की जिम्मेदारी हम भारत के लोगो की है : सैयद मुनीर अकबरमेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने की बैठक आयोजित..

संविधान बचाने की जिम्मेदारी हम भारत के लोगो की है : सैयद मुनीर अकबर
मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने की बैठक आयोजित..


कासगंज,। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कासगंज द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देशानुसार एक सितंबर से छः सितंबर तक मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम जिला कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत सुजावलपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देव राव ने एक अखबार में लेख लिखकर मौजूदा संविधान की जगह नया संविधान लाने की बात की। इससे पहले भी भाजपा सत्ता में आते ही संविधान बदलने के लिए मोहन भागवत भी पहले यह कह चुके है यानी कोई वजह नहीं की लेख में व्यक्त विचारों से मोदी सरकार की मंशा न मानी जाए, हालांकि यह कोई नया राग नहीं है। उन्होने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश में संविधान अंगीकार किया था। जिसके चार दिन बाद ही 30 नवंबर को आरएसएस ने अपने मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिख दिया था कि देश संविधान से नहीं मनुस्मृति से चलना चाहिए। 2002 में भी अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने संविधान की समीक्षा के लिए आयोग का गठन कर दिया था। लेकिन तब पूर्ण बहुमत न होने और जनता के विरोध भांप कर संघी सरकार पीछे हट गई थी। पटियाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे इंजीनियर इमरान अली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी में कानूनी समानता लाने के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड के बहाने भविष्य में आरक्षण को भी खत्म करने का रास्ता खोला जा रहा है, क्योंकि आरक्षण भी एक विशेष अधिकार है, जो सामाजिक आधार पर सिर्फ दलितों और पिछड़ों को मिला है। यानी कांग्रेस के कमजोर होने पर संवैधानिक अधिकार ही खतरे में पड़ गए हैं। प्रदेश सचिव सैयद अबरार अली ने कहा की कांग्रेस मानती है की संविधान पर कोई भी प्रहार बाबा भीमराव अंबेडकर पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी पुरानी दो सांसद वाली स्थिति में पहुंचाने के लिए दलित और मुस्लिम को एक साथ आकर कांग्रेस का साथ देना होगा तभी संविधान की रक्षा की जा सकेगी। तब हम कहें सकते हैं क्योंकि जब तक कांग्रेस सरकार में रही संविधान सुरक्षित रहा मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान है। जिला चेयरमैन मोहम्मद मियां व शहर चेयरमैन शम्शुद्दीन उर्फ एस खान ने कहा कि जब तक दलित और मुस्लिम कांग्रेस को वोट करते थे, तब तक पूरे देश में भाजपा के सिर्फ दो ही सांसद होते थे। यह इतिहास फिर से हमें दोहरा सकते हैं। भाजपा सरकार में महंगाई मार से गरीब, मजदूर, बेरोजगार व किसान सबसे ज्यादा त्रस्त है। 2024 के चुनाव में सभी समाज के एकजुट होकर ही दिल्ली का रास्ता तय करने होगा। इस मौके पर मास्टर खलील अहमद, हाशिम अहमद, इसरार सैफी, अनीश सैफी, बरकत अली ने बसपा और सपा छोड़कर अपने सैकड़ो लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आरिफ अली, रजा सलीम सैफी, योगेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद इश्तियाक, जैनुल शेख, इमामुद्दीन अली, हाफिज वसीम, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button