चुनाव में हर बूथ पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी नजर-जिलाधिकारी..

चुनाव में हर बूथ पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी नजर-जिलाधिकारी..

ग्रेटर नोएडा, । ग्रेटर नोएडा में नगर निकाय चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर बताया कि हर बूथ पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी। हर बूथ और सेंटर पर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मंगलवार शाम से पोस्टर हटाने का काम शुरू हो चुका है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जल्द ही पूरे जिले को पोस्ट फ्री कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि जिले में दूसरे चरण के तहत चुनाव करवाया जाएगा। असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जिले में दादरी नगर पालिका और दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर नगर पंचायत हैं। यहां 11 मई को मतदान होगा। दो दिन बाद 13 मई की सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक मतणना होगी। जिले कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार है।

हर बूथ और सेंटर पर जोनल मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती
डीएम ने बताया कि हर बूथ पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी। हर बूथ और सेंटर पर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिस क्षेत्र में निकाय चुनाव होने हैं, उन जगहों पर आचार संहिता लागू रहेगी। असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

दादरी नगर पालिका तीसरी बार अनारक्षित
दादरी नगर पालिका पर लगातार 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। पिछले 10 वर्षों से गीता पंडित दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में दादरी नगर पालिका को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया था। इसके बाद दिसंबर 2017 में हुए चुनाव में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व की गई थी। पिछले दोनों चुनाव में गीता पंडित ने कामयाबी हासिल की थी। अब लगातार तीसरी बार दादरी नगर पालिका सीट अनारक्षित घोषित की गई है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button