राष्ट्र के प्रति मन मे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बना राष्ट्रीय पर्व : विनय जायसवाल..

राष्ट्र के प्रति मन मे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बना राष्ट्रीय पर्व : विनय जायसवाल..

कुशीनगर, 16 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के बीच मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के पांचवे दिन आज नगरपालिका परिषद पडरौना के द्वारा नगर के सुभाष चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नपाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र प्रदान कर उनके स्वागत व अभिनन्दन के साथ हुई। उसके बाद नपा द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे अंतरराष्ट्रीय गायक अमित अंजन ने अपने देशभक्ति गीतों व अपनी टीम के नाट्य मंचन से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने देशभक्ति की भावना से वीर रस, हास्य रस के साथ करुण रस की कविताओं से श्रोताओं के मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपने गीत, नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। अध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि पीएम मोदी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज के इस स्वतंत्रता दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में बदल दिया है। हर घर तिंरगा से पूरा नगर तिरंगामय हो गया है जो राष्ट्र के प्रति मन मे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का काम कर रहा है। करोड़ों की सँख्या में तिरंगा फहराए जाने को उन्होंने लाखों की संख्या में रोजगार सृजन होने व भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से भी जोड़ा। आजादी के नायकों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें लाखों की संख्या में शहीद हुए राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी के बदले मिली है जिसे अक्षुण्य बनाये रखने के लिए हमारी एकता व अखण्डता बहुत जरूरी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के समावेशी व सतत विकास को उन्होंने भारत का स्वर्णिम काल भी बताया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, स्वंत्रता सेनानी गण के परिजन ध्रुव तिवारी, विजय पांडेय, विमलेश पांडेय, रामध्यान गुप्ता, सुनील शाही, मैनेजर कुशवाहा कैलाश ठाकुर, विनोद वर्मा, लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र वर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, कवि गण आरके भट्ट, मधुसूदन पांडेय, सुजीत पांडेय, दुर्गेश दुर्लभ, रेणुका चौहान, अश्विनी द्रिवेदी, समाज सेवी दीपनारायण अग्रवाल, लालबाबू गुप्ता, प्रदीप चहाड़िया, राजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, ईओ सन्तराम सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सभासदगण राकेश मद्धेशिया, राजकुमार चौरसिया, सुरेश चौरसिया, रामाश्रय गौतम, ओमप्रकाश यादव, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, रियाजुद्दीन, महेंद्र चौधरी, मुकुल श्रीवास्तव, अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, मंथन सिंह, आलोक विश्वकर्मा मानस मिश्र, श्याम साहा, नीरज मिश्र, भरत चौधरी के अलावा नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व सैंकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button