दिल्ली में भारी बारिश के बाद ढह गए मकान..
दिल्ली में भारी बारिश के बाद ढह गए मकान..

नई दिल्ली, 23 मई । राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में घरों के ढहने की भी खबरें सामने आई हैं। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में तड़के करीब 5 बजे एक घर ढह गया। अंदर फंसे लोगों को बचा लिया गया है। इसी तरह की घटना ज्योति नगर इलाके से सुबह करीब छह बजे हुई। दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तीसरी घटना मध्य दिल्ली के शंकर रोड इलाके की है, जहां बचाव अभियान जारी है। चौथी घटना पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके से सुबह 6.36 बजे हुई। दमकल विभाग ने दो इंजनों को मौके पर भेजा है। बचाव अभियान जारी है, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दीदारे -ए-हिन्द की रिपोर्ट –