गिरफ्तार हुईं तारक मेहता की ‘बबीता’ जी, 4 घंटे पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा
गिरफ्तार हुईं तारक मेहता की ‘बबीता’ जी, 4 घंटे पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा

हिसार, 08 फरवरी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता उर्फ अभिनेत्री मुनमुन दत्ता सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं। हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार दलित समाज पर टिप्पणी मामले में दर्ज एससी/एसटी एक्ट के केस में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई हैं।
मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। एक कार्यक्रम में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने जाति विशेष के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी, उसी मामले में केस दर्ज हुआ था।
इसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अवनीश झिंगन ने गत 4 फरवरी के अपने आदेश में मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
अधिकारी के समक्ष पेश हो होने को कहा था। जांच अधिकारी को आदेश दिए गए थे कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए।
इसके अतिरिक्त जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि वे आगामी 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करें। फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को 11 फरवरी से पहले पहले जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होना था, जिसके बाद वह सोमवार को हांसी पहुंची।
गौरतलब है कि पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन दत्ता पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
विभिन्न जगहों से 5 बदमाश गिरफ्तार