धार्मिक त्योहार से भी बढ़कर मनाएं राष्ट्रीय पर्व- आलोक कुमार त्रिपाठी…

धार्मिक त्योहार से भी बढ़कर मनाएं राष्ट्रीय पर्व- आलोक कुमार त्रिपाठी…..

पत्रकारों के प्रमुख संगठन एलजेए ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ। प्रदेश के पत्रकारों के मुख्य संगठन “लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन” एवं एलजेए की लखनऊ इकाई की ओर से 73वां गणतंत्र दिवस पुराना किला स्थित कम्युनिटी सेंटर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ जर्नालिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने ध्वाजारोपण किया। इस पावन पर्व पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाए देते हुए अपने संबोधन में कहा कि ये देश वीर जवानों का है, हम सभी को अपने देश के जवानों से सीखना चाहिए कि इस पर्व को कैसे मनाया जाये।हमारी खुशियों को देखकर ही उनको भी बल मिलता है। जवान देश के बार्डर पर तैनात है तभी जनता खुशहाल है। वहीं इस मौके पर पत्रकार रवि शर्मा ने देश भक्ति से परिपूर्ण फिल्म ‘ललकार’ का गीत “आज गालो मुस्कुरा लो महफिले सजा लो न जाने कल कोई साथी छूट जाये जीवन की डोर बड़ी कमजोर………

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

युवती के काटे बाल, कालिख पोत सड़कों पर घुमाया

गाकर सबको सन् 1971 व जंगे आजादी का वक्त याद दिला दिया। इसी क्रम में पत्रकार मोहम्मद फहीम ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय पर्व को धार्मिक पर्व से भी ज्यादा खुशियों के साथ मनाना चाहिए। झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव आलोक निगम, पूर्व पार्षद अंजुम सिद्दीकी, जय प्रकाश तिवारी, शुजाल्लाह खान, अंकित तिवारी एवं संगठन के अन्य सदस्यों व लखनऊ इकाई के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस पावन पर्व पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. इनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, मंत्री रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी त्रिनाथ शर्मा, अर्जुन दिर्वेदी, आसिफ बेग, रोहित वाजपेई, एम. ए. कुरैशी, नीरज कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शारिक, अशोक मिश्रा, मोहम्मद सैफ, विकास गुप्ता, मोहम्मद फहीम एवं कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। पत्रकार सैफ खान ‘शारिक’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।


“दीदार-ए-हिंद” सहाफी की रिपोर्ट, , ,

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

संदिग्ध अवस्था में छह लोगों की मौत, जहरीली शराब का शक

Related Articles

Back to top button