ऐसा होगा घर में लक्ष्मी का वास, याद रखें ये नियम

ऐसा होगा घर में लक्ष्मी का वास, याद रखें ये नियम

जीवन में सुखी रहना कौन नहीं चाहता है। सुखी रहने के कई उपाय हो सकते है। चाह के साथ-साथ कुछ करना भी पड़ता है। ऐसे ही कुछ जरुरी चीजों के बारे में आपको बताते है जिससे आपके घर में सुख, समृद्धि का आगमन होगा। घर में मौजूद एक छोटी से चीज से आप बड़ी आसानी से सुख, समृद्धि पा सकते हैं। वो चीज है झाड़ू।

घर एकदम साफ-सूथरा होना चाहिए। सफाई करना भी दैनिक धार्मिक संस्कारों से जुड़ा कार्य है। सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। कचरा, धूल, गंदगी आदि से नकारात्मकता का वातावरण बनता है। झाडू घर की सफाई के साथ ही उसकी दरिद्रता को भी दूर करती है। वास्तु में झाड़ू से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया गया है। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। जानिए झाड़ू से संबंधित कुछ जरूरी बातें

1. घर में झाड़ू लगाने का सबसे उचित समय सुबह का है। सायं काल को भी झाड़ू लगाई जाती है लेकिन सूर्य अस्त होने के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे घर की समुद्धि का नाश होता है।

2. झाड़ू का उपयोग सदैव सफाई कार्य में ही करना चाहिए। सफाई के दौरान किसी को संबंधित स्थान से हटाने के लिए झाड़ू का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति, चढ़ा टावर पर

3. किसी पशु को झाड़ू से स्पर्श नहीं करना चाहिए। खासतौर से गाय को झाड़ू से स्पर्श करना शुभ नहीं माना जाता।

4. झाड़ू को कभी खुले स्थान पर न रखें। इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां ये किसी के पैर से स्पर्श न हो और न लोगों को दिखाई दे। इसे अलग कोने में रखना चाहिए।

5. जहां अनाज और खाने के सामान का भंडारण किया जाता है, वहां झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसके पीछे मान्यता है कि इस स्थान पर रखी झाड़ू परिवार को हानि देती है।

6. घर का कोई समदस्य जब यात्रा पर जाए, नौकरी-कारोबार के लिए प्रस्थान करे तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे उस सदस्य के मार्ग में बाधाएं आती हैं।

7. झाड़ू को भूमि के समांतर रखनी चाहिए। खड़ी झाड़ू रखना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि इससे परिवार में समस्याएं आने लगती हैं। भूमि के समांतर रखी झाड़ू घर में सुख-शांति का प्रतीक मानी जाती है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी

Related Articles

Back to top button