आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो को 20 साल सश्रम कैद

ओडिशा : आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो को 20 साल सश्रम कैद

बारीपदा (ओडिशा), 18 जनवरी। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक स्थानीय अदालत ने 55 वर्षीय एक आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है।

रयरंगपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बलात्कार की यह घटना 2017 में हुई थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

चीन में कोरोना संक्रमण के 127 नए मामलों की पुष्टि

बदामपहाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंगलसिला गांव के निवासियों अजित कुमार गिरि (35) और बलराम नाइक (25) ने दिसंबर 2017 में एक निर्माणाधीन मकान में महिला से बलात्कार किया था।

अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज दास ने बताया कि अदालत ने पीड़िता के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और 15 गवाहों के बयान के आधार पर सोमवार को आदेश पारित किया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

संरा महासचिव ने अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, औद्योगिक क्षेत्र पर हमलों की निंदा की

Related Articles

Back to top button