शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में लगाया करंज और जामुन का पौधा

शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में लगाया करंज और जामुन का पौधा

भोपाल, 11 दिसंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट पार्क में नर सेवा नारायण सेवा समिति के साथियों के करंज और जामुन का पौधा लगाया।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जगत के अस्तित्व के लिए पौधरोपण आवश्यक है। औषधीय गुणों से युक्त करंज और

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

साल भर के आंदोलन के बाद घर लौटने लगे किसान

जामुन का पौधा यहां स्मार्ट पार्क में नर सेवा नारायण सेवा समिति के साथियों धीरज सोनी, मेघा सोनी, अचला सव्यसाची एवं बेटी खुशी के साथ रोपित किया।

नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा पौधरोपण के अलावा कोविड 19 संकट काल में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और राशन किट वितरण करना प्रशंसनीय है। वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम की मदद और ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरण सराहनीय है। टीकाकरण में भी उल्लेखनीय भूमिका निभायी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए शुभकामनाएं दी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हुई, 559 दिनों में सबसे कम

Related Articles

Back to top button