गाजा पर इजराइली हमले जारी, नौ वर्षीय बच्ची समेत 5 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा पर इजराइली हमले जारी, नौ वर्षीय बच्ची समेत 5 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा सिटी, । गाजा पट्टी में रविवार को इजराइली हमलों में नौ वर्षीय बच्ची सहित पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संघर्षविराम लागू होने के बावजूद क्षेत्र में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गाजा सिटी के सबरा इलाके में स्थित एक लोहार की कार्यस्थल पर इजराइली ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों और मृतकों को अल-शिफा अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान मध्य गाजा के एक विस्थापन शिविर में इजराइली गोलीबारी में नौ वर्षीय बच्ची ताला अबू मतर की भी मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अक्टूबर 2025 में इजराइल और हमास के बीच लागू हुए युद्धविराम के बाद से अब तक इजराइली हमलों में कम से कम 1,098 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button