बहरीन में तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजे

बहरीन में तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजे

दुबई, फारस की खाड़ी में स्थित द्वीपीय देश बहरीन में रविवार को तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है।

खाड़ी के कई अरब देशों में भी मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की गई।

कतर की सेना ने एक बयान में कहा कि उसने ईरान की ओर से किए गए हमलों को नाकाम कर दिया है। वहीं, पड़ोसी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमलों को नाकाम किए जाने के दौरान गिरे मलबे और छर्रों की चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।

कुवैत की सेना ने भी कहा कि वह देश को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को नाकाम कर रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button